Monday, March 19, 2018

~~ विषय : टीस ~~

विषय : टीस
~~~~~~~~~~~~~~
गर अहसास है, तो जिंदा हो तुम
गर मर्म है, तो जिंदा हो तुम
गर हया है, तो जिंदा हो तुम
गर कसक है, तो जिंदा हो तुम
गर जिद्द है, तो जिंदा हो तुम
गर आह है, तो जिंदा हो तुम
गर उत्सुकता है, तो जिंदा हो तुम
गर दर्द है, तो जिंदा हो तुम
गर कशिश है, तो जिंदा हो तुम
गर टीस है, तो जिंदा हो तुम
गर त्याग है, तो जिंदा हो तुम
गर संतोष है, तो जिंदा हो तुम
गर बेकरारी है, तो जिंदा हो तुम
गर इश्क है, तो जिंदा हो तुम
*वर्ना फक्त निर्मम दरख़्त हो *

~~ विषय : खुमारी ~~

विषय : खुमारी
~~~~~~~~~~~~~
जी करता है डूब जाऊ
कमल की गहराइयों मे,
जी करता है कस लू 
गुलाबी पंखुरियों को।
परन्तु तेरे खुशबू ने
दीवाना बना दिया,
इसलिए छू न सका
कही मुरझा न जाओ।
यूँ तो पूरी कायनात
है देखती तुझे,
पर मेरे नज़र मैं
खुमार है अलग।
गर पहचान लो खुमारी
तो मुझे जन्नत नशीब ,
वर्ना माली बन
निहारु जिंदगी पर्यन्त।

#GKM

हाइकु-बगीचा

विषय- उद्यान,बाग़,वाटिका,उपवन आदि समानार्थी
विधा : हाइकु   दिनांक:19.03.2018

गांव बगीचा
उग्रवादी बारूद
मासूम मरे

बीच शहर
फल-फूल बगीचा
प्रदूषण में

कारखाना के
सुस्त फूल बगीचा
मांगता मौत

आम बगीचा
सूखे पेड़ लकड़ी
लाश जलाए

चंदन बाग़
सांप लिपटे डाल
सूंघ खुसबू

#GKM

ख्यालात

Popular Posts